ई. सन् 2016 में एकादशी और स्मार्त्त और वैष्णव का भेद

शनिवार, जनवरी 30, 2016 0 Comments A+ a-

धर्म सिन्धु ग्रन्थ के अनुसार एकादशी तिथि दो प्रकार की होती है, विद्धा और शुद्धा। पहली दसमी तिथि से युक्त एकादशी विद्धा एकादशी कहलाती हैं। दुसरी सुर्योदय के समय वाली एकादशी तिथि द्वादशी तिथि युक्त हो तो वह शुद्धा एकादशी कहलाती हैं। एकादशी,अष्टमी आदि व्रतों में स्मार्त्त और गृहस्थ जनों को पहले वाली तिथि या पर्व मे व्रत आदि करने का निर्देश दिया गया हैं जबकि विधवाओं को बाद वाली तिथि मे व्रत आदि करने का निर्देश दिया गया हैं -
स्मार्तानां गृहिणां पूर्वो पोष्या।
यतिर्भि: निष्काम गृहिभि: वनस्थै: विधवाभि वैष्णवैश्य परैवोपोष्या ।।
(धर्म सिन्धु )

पाठको व एकादशी व्रत करने वाले भक्त जनो की जानकारी और लाभ प्राप्त करने के लिए मैं ईस्वी सन् 2016 में आने वाली एकादशीयों का विवरण लिख रहा हूँ, अतः मैं पाठको और भक्तो से यह आशा करता हूँ, कि वे अवश्य ही लाभ प्राप्त करेंगें।

ईस्वी सन 2016 के एकादशी व्रत





दिंनाक मास एवं पक्ष एकादशी
6 जनवरी बुधवार पौष मास कृष्ण पक्ष सफला एकादशी (वैष्णव)
20 जनवरी बुधवार पौष मास शुक्ल पक्ष पुत्रदा एकादशी
4 फरवरी बुधवार माघ मास कृष्ण पक्ष षट्तिला एकादशी
18 फरवरी गुरुवार माघ मास शुक्ल पक्ष जया एकादशी
5 मार्च शनिवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष विजया एकादशी
19 मार्च शनिवार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष आमलकी एकादशी
4 अप्रेल सोमवार चैत्र मास कृष्ण पक्ष पाप मोचनी एकादशी
17 अप्रेल रविवार चैत्र मास शुक्ल पक्ष कामदा एकादशी
3 मई मंगलवार वैशाख मास कृष्ण पक्ष वरूथिनी एकादशी
17 मई मंगलवार वैशाख मास शुक्ल पक्ष मोहिनी एकादशी
1 जून बुधवार ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष अपरा एकादशी
16 जून गुरुवार ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष निर्जला एकादशी
1 जुलाई शुक्रवार आषाढ मास कृष्ण पक्ष योगिनी एकादशी (वैष्णव)
15 जुलाई शुक्रवार आषाढ मास शुक्ल पक्ष हरिशयनी (देव सोनी) एकादशी
30 जुलाई शनिवार श्रावण मास कृष्ण पक्ष कामिका एकादशी
14 अगस्त रविवार श्रावण मास शुक्ल पक्ष पवित्रा एकादशी
28 अगस्त रविवार भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अजा एकादशी
13 सितम्बर मंगलवार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष पद्मा एकादशी
26 सितम्बर सोमवार आश्विन मास कृष्ण पक्ष इन्दिरा एकादशी
12 अक्टूबर बुधवार आश्विन मास शुक्ल पक्ष पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूम्बर बुधवार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष रमा एकादशी
11 नवम्बर शुक्रवार कार्तिक मास शुक्ल पक हरि प्रबोधिनी(देव उठनी) एकादशी
25 नवम्बर शुक्रवार मार्गाशीर्ष मास कृष्ण पक्ष उत्पन्ना एकादशी
10 दिसम्बर शनिवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष उत्पन्ना एकादशी
24 दिसम्बर शनिवार पौष मास कृष्ण पक/td>
सफला एकादशी
वह धर्म परायण व्यक्ति जिन्होंने किसी वैष्णव सम्प्रदाय के गुरु से दीक्षा प्राप्त कर उनका अनुग्रह प्राप्त किया हो, गुरु के द्वारा दी गई धारण करते हों, तथा मस्तक पर और गले पर चन्दन, गोपी चन्दन,का त्रिपुण्ड, उर्धपुण्ड या विष्णु चरण का तिलक लगाते हैं और अपने सम्प्रदाय के नियमों का पालन करते है ,वे वैष्णव कहलाते हैं।
वेद, पुराण, श्रुति, स्मृति आदि ग्रन्थो को मानने वाले धर्म परायण सभी गृहस्थी लोग स्मा्र्त कहलाते हैं। पुराण, संहिताऔर स्मृतियों मे स्मार्त्त व्यक्तियों के लिए अलग अलग स्थान पर गृही और गृहस्थ शब्दों का उपयोग किया गया है और वैष्णवों के लिए यति या वनवासी शब्दों का प्रयोग किया गया है।